राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेपाली सेनाध्यक्ष सुप्रबल जनसेवा जनरल अशोक राज सिगदेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की।


देश 12 December 2024
post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेपाली सेनाध्यक्ष सुप्रबल जनसेवा जनरल अशोक राज सिगदेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की।

नई दिल्ली, 12 दिसंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 दिसंबर, को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में नेपाली सेनाध्यक्ष, सुप्रबल जनसेवा जनरल अशोक राज सिगदेल को उनकी सराहनीय सैन्य शक्ति और भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बढ़ावा देने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की।

You might also like!




Advertisment