छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला में खड़े ट्रेलर से तेज रफ्तार कार टकराई, पांच की माैत


छत्तीसगढ़ 07 December 2025
post

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला में खड़े ट्रेलर से तेज रफ्तार कार टकराई, पांच की माैत

रायपुर, 07 दिसंबर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला में शनिवार देर रात एनएच-43 में पतराटोली के पास तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दुलदुला थाना क्षेत्र में हुई है।


बताया जा रहा है कि कार कुनकुरी से जशपुर जा रही थी, तभी हादसा हो गया। मृतक जशपुर जिले के चराईडांड़ इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुलदुला थाना प्रभारी केके साहू ने बताया कि मृतकों के लिए परिजनों से संपर्क किया जा रहा

है।

You might also like!




Advertisment