सोनू सूद भिलाई पहुंचे, विधायक रिकेश सेन की तारीफ की


मनोरंजन 27 June 2026
post

सोनू सूद भिलाई पहुंचे, विधायक रिकेश सेन की तारीफ की

दुर्ग। सोनू सूद भिलाई पहुंचे और विधायक रिकेश सेन की तारीफ की। विधायक ने बताया कि इस दौरान जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री सोनू सूद जी ने मेरे द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी कार्यों एवं योजनाओं की सराहना करते हुए जनसेवा के प्रति उत्साहवर्धन किया। जनसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों से प्रभावित होकर सोनू सूद का मेरे निवास पर आना मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय रहा। यह मुलाकात मेरे जीवन के अविस्मरणीय एवं यादगार क्षणों में से एक रहेगी।मानवता की सेवा के प्रति उनका समर्पण, संवेदनशीलता और परोपकार की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सेवाभावी व्यक्तित्व का स्नेह, मार्गदर्शन प्राप्त होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।  वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक कार्यों को नई गति प्रदान करते हुए बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता एवं समाजसेवी Sonu Sood ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वेंटिलेटर एंबुलेंस क्षेत्र के जरूरतमंद एवं गंभीर मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह पहल जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाएगी। 

You might also like!




Advertisment