नेपाल में आईजीपी कार्की ने खुद को अपदस्थ किए जाने की चर्चा के बीच आपात बैठक बुलाई


विदेश 29 October 2026
post

नेपाल में आईजीपी कार्की ने खुद को अपदस्थ किए जाने की चर्चा के बीच आपात बैठक बुलाई

काठमांडू, 29 अक्टूबर । नेपाल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) दान बहादुर कार्की ने सरकारी हलकों मेंं खुद को अपदस्थ किए जाने की चर्चा के बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। बैठक में काठमांडू के सभी अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) सहित सातों प्रदेशों के पुलिस उपमहानिरीक्षकों (डीआईजी) को काठमांडू स्थित पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। आज दोपहर होने वाली पुलिस समन्वय समिति (पीसीसी) की बैठक में शामिल होने के लिए उन्हें मुख्यालय बुलाया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सभी प्रदेशों के डीआईजी को आज दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे के बीच पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। दोपहर 2 बजे निर्धारित पीसीसी की बैठक कार्की की अध्यक्षता में होगी। पुलिस संगठन के भीतर नीतिगत और महत्वपूर्ण फैसले लेने वाली इस बैठक को एक तरह से ‘मंत्रिपरिषद’ के समान माना जाता है। बैठक में देशभर की शांति-सुरक्षा की स्थिति, पुलिस संगठन के आंतरिक प्रबंधन और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा होने की जानकारी दी गई है।

बीते दिन प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष रवि लामिछाने के घर जाकर उनके साथ चार घंटे चर्चा की थी।समझा जा रहा है कि इस बैठक में कार्की को हटाने पर भी चर्चा हुई। बीते दिन ही पुलिस प्रमुख कार्की दिन भर पुलिस मुख्यालय में अपने कानूनी सलाहकारों से मुलाकात में व्यस्त रहे। बताया जा रहा है कि वह अपनी बर्खास्तगी को अदालत में चुनौती दे सकते हैं।

You might also like!




Advertisment