मप्र सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह के परीक्षण एवं सुझाव के लिए समिति गठित


शहर 29 October 2026
post

मप्र सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह के परीक्षण एवं सुझाव के लिए समिति गठित

भोपाल, 29 अक्टूबर । मध्य प्रदेश सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह नियम 2026 के प्रारूप के परीक्षण एवं सुझाव के लिए राज्य शासन द्वारा समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति आदेश जारी होने के 10 कार्य दिवस में अपना प्रतिवेदन मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आदेश अनुसार, समिति में प्रमुख सचिव जेल मुकेश चंद गुप्ता, सचिव वित्त लोकेश कुमार जाटव, गृह विभाग शिल्पा गुप्ता, विधि एवं विधायी कार्य विभाग मुकेश कुमार और उप सचिव जेल विभाग (प्रस्तुतकर्ता अधिकारी) श्री कमल नागर समिति में होंगे।

राज्य परिवहन प्राधिकरण का पुनर्गठन

इसी तरह राज्य शासन द्वारा परिवहन विभाग के राज्य परिवहन प्राधिकरण, मध्य प्रदेश का पुनर्गठन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग को राज्य परिवहन प्राधिकरण मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

You might also like!




Advertisment