विदेश मंत्रालय ने दोहराया है कि जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के संपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश, जिनमें पाकिस्तान के अवैध और जबरन कब्जे वाले क्षेत्र भी शामिल हैं, भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं।
मंत्रालय की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में चल रही चुनावी प्रक्रिया पाकिस्तान द्वारा अपने अवैध कब्जे को छिपाने और क्षेत्र में हो रहे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों से ध्यान हटाने का एक दिखावटी प्रयास मात्र है।
इसमें आगे कहा गया है कि, जैसा कि पहले कहा गया है, पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में चल रहे जन विरोध प्रदर्शन इस्लामाबाद द्वारा दशकों से किए जा रहे व्यवस्थित आर्थिक शोषण, मौलिक अधिकारों से वंचित करने और प्रशासनिक दमन का प्रत्यक्ष परिणाम हैं।



















