पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमतें मई के बाद पहली बार 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं।
ईरान पर अमरीकी हमलों के तेज होने और यमन के हाउती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में तेल टैंकरों पर हमले के बाद एक महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग खतरे में पड़ गया। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमतों में कल 6 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।
ऊर्जा की बढ़ती लागत ने मुद्रास्फीति के फिर से बढ़ने की आशंका पैदा कर दी है।, ब्रिटेन और अमरीकी में ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं। अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि तेल की कीमतों में लंबे समय तक वृद्धि केंद्रीय बैंकों पर ब्याज दरों को लंबे समय तक उच्च बनाए रखने का दबाव डाल सकती है।


















