भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुजरात में भारी बारिश के मद्देनज़र प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा से बात की


देश 24 July 2026
post

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुजरात में भारी बारिश के मद्देनज़र प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा से बात की

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज कहा कि गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित नागरिकों के साथ सरकार पूरी तरह खड़ी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नबीन ने बताया कि उन्हें कल रात गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्म से राज्य की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी मिली। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रभावित नागरिकों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी।

You might also like!




Advertisment