केंद्रीय विद्यालय, दंतेवाड़ा में उपभोक्ता जागरूकता सत्र आयोजित

post

केंद्रीय विद्यालय, दंतेवाड़ा में उपभोक्ता जागरूकता सत्र आयोजित

दंतेवाड़ा । ’’निर्मान’’ संगठन द्वारा अपनी डब्ल्यूएचएच परियोजना के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय, दंतेवाड़ा में विद्यार्थियों के लिए उपभोक्ता जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। 

इस संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों को अस्वास्थ्यकर पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की पहचान, खाद्य लेबल एवं सामग्री सूची पढ़ने, पोषण संबंधी जानकारी समझने, छिपी हुई शर्करा तथा उच्च वसा, नमक एवं चीनी  युक्त खाद्य पदार्थों की पहचान करने और स्वस्थ खाद्य विकल्प चुनने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिलेट्स के पोषण संबंधी लाभों से अवगत कराया गया तथा ट्रैफिक लाइट फूड गेम और हेल्दी स्नैक बाउल जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ खानपान की आदतों को बढ़ावा दिया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में खाद्य साक्षरता विकसित करना तथा उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित करना था।


You might also like!




Advertisment