कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने मनाई बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती

post

कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने मनाई बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती

रायपुर। कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभा के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने क्रमशः तिलक अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित सदस्यों ने अपने प्रेरक विचार व्यक्त किए। सर्वप्रथम प्रकाश अवस्थी ने लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अधिकारी पद से सेवानिवृत्त रमेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में युवाओं से इन महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र पांडे ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के स्वराज्य आंदोलन में योगदान तथा अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषों का जीवन आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन संजय अवस्थी ने किया, जबकि अंत में सभा के सचिव राजकुमार दीक्षित ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

आज के कार्यक्रम में समाज के प्रमुख सदस्य उपस्थति हुए जिसमें पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, गौरव शुक्ला, विकास तिवारी, आशीष बाजपेयी, राघवेन्द्र पाठक, राजकुमार अवस्थी, प्रकाश अवस्थी, रमेश तिवारी, आर. के. दीक्षित, जे. पी. मिश्रा, एस.एस. त्रिवेदी, सत्यदेव तिवारी, गोपाल मिश्रा सहित विप्रबंधु उपस्थित रहे।

You might also like!




Advertisment