स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आज से 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारंभ होगा।


खेल 23 July 2026
post

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आज से 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारंभ होगा।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आज से 23वें राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) का शुभारंभ हो रहा है। 10 दिवसीय इस आयोजन में 74 देशों की टीमें भाग लेंगी। ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन सीडब्ल्यूजी 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इसमें केवल 10 खेल शामिल होंगे, जो बर्मिंघम 2022 की तुलना में नौ कम हैं, और प्रतियोगिताएं आठ मील के गलियारे के भीतर चार स्थानों पर फैली होंगी।

खेल के कार्यक्रम में एथलेटिक्स, तैराकी, 3×3 बास्केटबॉल, ट्रैक साइकिलिंग, भारोत्तोलन, बॉलिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, नेटबॉल, बॉक्सिंग और जूडो शामिल हैं। भारतीय दल में पैरा एथलेटिक्स सहित 125 सदस्य हैं।

पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 61 पदक जीते थे। हालांकि, इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों में पदक स्पर्धाओं की संख्या कम होने और खेल कार्यक्रम के अपेक्षाकृत छोटे होने के कारण चुनौतियां अलग हैं।

You might also like!




Advertisment