सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को नष्ट किया, छात्रों की मांगें माने सरकार : जयराम रमेश


देश 23 July 2026
post

सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को नष्ट किया, छात्रों की मांगें माने सरकार : जयराम रमेश

नई दिल्ली, 23 जुलाई । कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा प्रणाली पर कब्जा होने और उसके पतन को बढ़ावा दिया है। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने, छात्रों से माफी मांगने और छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ कथित हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जयराम रमेश ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं के भविष्य को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को नष्ट होने दिया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को संरक्षण दिया।

उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें स्पष्ट हैं। पहली मांग केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की है। दूसरी मांग छात्रों से माफी मांगने की है। तीसरी मांग उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिन्होंने छात्रों के साथ हिंसा की।

उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं से करोड़ों छात्र प्रभावित हुए हैं। इन मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है और सरकार छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से नहीं ले रही है।

You might also like!




Advertisment