रायपुर., 21 जुलाई । भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश सिंह आज मंगलवार से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, जहां वे पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। वे मुंबई से दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे।
भाजपा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके दौरे के साथ ही प्रदेश भाजपा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। आज दोपहर 3 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और शाम 6 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी। वहीं बुधवार सुबह प्रदेश महामंत्रियों की बैठक तथा दोपहर में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक होगी।
इन बैठकों में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहेंगे। बैठक में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा के मानसून सत्र के बाद की राजनीतिक स्थितियों, आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और सांगठनिक मजबूती पर विस्तार से चर्चा होगी।आगामी दिनों के लिए पार्टी के कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के लिए बड़ी रणनीतिक बैठकें आयोजित की जाएंगी।
भाजपा में आज से बैठकों का दौर,राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश सिंह आज दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे



















