प्रधानमंत्री मोदी ने नामची सुरंग बचाव अभियान पर सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात की


देश 21 July 2026
post

प्रधानमंत्री मोदी ने नामची सुरंग बचाव अभियान पर सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से मुलाकात कर नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग में हुई घटना के बाद की स्थिति और चल रहे बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री तमांग ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। सिक्किम के मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रति प्रधानमंत्री के अटूट समर्थन, गहरी चिंता और दृढ़ एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया।

श्री तमांग ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसडीएमए, जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, रंगपो पीएचसी की मेडिकल टीमें और स्थानीय समुदाय बचाव प्रयासों में सहयोग करने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए अथक और घनिष्ठ समन्वय में काम कर रहे हैं।

You might also like!




Advertisment