अनूपपुर: जिले के 10 निकायों में लगेंगे 4 लाख पौधे, 22 जुलाई से शुरू होगा महाअभियान


शहर 21 July 2026
post

अनूपपुर: जिले के 10 निकायों में लगेंगे 4 लाख पौधे, 22 जुलाई से शुरू होगा महाअभियान

अनूपपुर, 21 जुलाई । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले को हरा-भरा बनाने के लिए जिला प्रशासन और वन विभाग ने बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान की तैयारी की है। 'अमृत हरित महाअभियान' और 'एक पेड़ मां के नाम' योजना के तहत जिले की 10 नगरीय निकायों में 1,14,967 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा वन विभाग की ओर से 3 लाख से अधिक पौधे अलग से रोपित किए जाएंगे। पौधारोपण अभियान की शुरुआत 22 जुलाई से होगी।

22 से 24 जुलाई तक चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया कि अभियान के तहत 22 जुलाई को अमरकंटक, जैतहरी, डोला, डूमरकछार और बरगवां में पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद 23 जुलाई को अनूपपुर, पसान, बिजुरी, बनगवां तथा 24 जुलाई को कोतमा में वृक्षारोपण होगा। निकायवार लक्ष्यों में सबसे अधिक 20,080 पौधे बिजुरी में और सबसे कम 5,160 पौधे जैतहरी में लगाए जाएंगे। लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए छोटे स्थानों पर ट्री गार्ड और बड़े क्षेत्रों में फेंसिंग की व्यवस्था की जाएगी। देखरेख की जिम्मेदारी नगरीय प्रशासन और ग्राम पंचायतों को दी गई है। वास्तविक आंकड़ों की निगरानी के लिए पौधारोपण के समय पौधों की तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।

You might also like!




Advertisment