विधानसभा अध्यक्ष को मनोहर गौशाला के ट्रस्टी ने भेंट की 'गाय एक अनुसंधान' पुस्तक

post

विधानसभा अध्यक्ष को मनोहर गौशाला के ट्रस्टी ने भेंट की 'गाय एक अनुसंधान' पुस्तक

रायपुर । मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सेमुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौशाला में किए जा रहे गौ अनुसंधान कार्यों की जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अनुसंधान से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया। मुलाकात के दौरान डॉ. अखिल जैन ने डॉ. रमन सिंह को 'गाय एक अनुसंधान' पुस्तक भेंट की। पुस्तक का अवलोकन करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इसे उपयोगी बताया। इस अवसर पर वैदिक गोबर से निर्मित माला पहनाकर उनका स्वागत भी किया गया।

You might also like!




Advertisment