राष्ट्रपति और रक्षामंत्री ने एशियन खेल में भारतीय विजेताओं को दी शुभकामनाएं


देश 29 September 2026
post

राष्ट्रपति और रक्षामंत्री ने एशियन खेल में भारतीय विजेताओं को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 29 सितंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एशियन खेल के दौरान सिल्वर मेडल जीतने वाली नीरू ढांडा, आशीमा अहलावत, मनीषा कीर और पुरुषों की लंबी कूद (लॉन्ग जंप) स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले मुरली श्रीशंकर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर नीरू ढांडा, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर को बहुत-बहुत बधाई। आपकी सटीकता और एकाग्रता की वजह से ही आपको यह सफलता मिली है। उम्मीद है कि आप भविष्य में भी ऐसी ही कई यादगार उपलब्धियां हासिल करती रहेंगी।"

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के लिए गर्व का पल है। मुरली श्रीशंकर ने एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की लंबी कूद (लॉन्ग जंप) स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। वे और ऊंचाइयां हासिल करते रहें, नए कीर्तिमान स्थापित करें और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हमारे युवाओं को प्रेरित करते रहें।

उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला ट्रैप निशानेबाजी टीम ने एशियाई खेल 2026 में मंगलवार को रजत पदक जीता। वहीं, नीरू धांडा ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर भारत की पदक उम्मीदें भी कायम रखीं।

You might also like!




Advertisment