मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरू ढांडा को दी बधाई


शहर 29 September 2026
post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरू ढांडा को दी बधाई

भोपाल, 29 सितम्बर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स-2026 में महिला ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली नीरू ढांडा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

नीरू मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी भोपाल की खिलाड़ी हैं और उन्होंने एशियन गेम्स की व्यक्तिगत स्पर्धा में यह स्वर्ण पदक जीता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि नीरू की यह उपलब्धि देश-प्रदेश की बेटियों एवं युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि नीरू देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करती रहें , यही कामना है।

You might also like!




Advertisment