मप्रः जबलपुर से तीर्थ यात्रियों को लेकर गया जी रवाना हुई विशेष ट्रेन


शहर 30 September 2026
post

मप्रः जबलपुर से तीर्थ यात्रियों को लेकर गया जी रवाना हुई विशेष ट्रेन

जबलपुर, 29 सितंबर । मध्य प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मंगलवार देर शाम जबलपुर से करीब 189 तीर्थ यात्रियों को लेकर वाराणसी से आयी स्पेशल ट्रेन गया जी रवाना हुई।

गया जी रवाना होने के पहले सभी तीर्थ यात्रियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। उन्‍हें भोजन के पैकेट और फल प्रदान किये गये। तीर्थ यात्रा पर जा रहे वरिष्ठजनों को विदा करने बड़ी संख्या में उनके परिजन तथा प्रभारी अधिकारी डिप्‍टी कलेक्‍टर विंकी सिंगमारे तथा प्रशासनिक अधिकारी रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे।

गया जी की तीर्थ यात्रा पर जा रहे सभी वरिष्ठजन प्रफुल्लित नजर आये। तीर्थ यात्रा पर भेजने के लिये सभी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया तथा उन्हें आशीर्वाद दिया।

You might also like!




Advertisment