जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक भारत मंडपम में आज 11 बजे से, कई बड़े सुधारों की उम्मीद


व्यापार 08 October 2026
post

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक भारत मंडपम में आज 11 बजे से, कई बड़े सुधारों की उम्मीद

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में जीएसटी परिषद की बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। ये परिषद की 57वीं बैठक है, जिसमें बड़े सुधारों की उम्मीद जताई जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 57वीं जीएसटी परिषद की बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े विवादों को सुलझाने और इनपुट टैक्स क्रेडिट के फ्लो को भी बेहतर बनाने के लिए पॉलिसी में बदलावों पर चर्चा की जाएगी, ताकि इन नियमों का पालन करने में लगने वाले समय और लागत को कम किया जा सके।

केंद्रीय वित्तमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में केंद्र और राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में जीएसटी व्यवस्था को आसान बनाने और कारोबारियों एवं करदाताओं के लिए अनुपालन का बोझ को कम करने से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

जीएसटी परिषद सचिवालय ने कार्यालय ज्ञापन जारी कर बताया था कि बैठक को बुधवार से बदलकर गुरुवार किया गया है। इसे अपरिहार्य परिस्थितियों की वजह से टाला गया था। परिषद की 56वीं बैठक में टैक्स स्लैब में बदलाव किए गए थे, इस बार बैठक में कंप्लायंस को आसान बनाने की दिशा में काम किया जा सकता है।

You might also like!




Advertisment