रायसेन, 25 नवंबर । केन्द्रीय गृह मंत्रालय एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के रायसेन स्थित पुलिस लाइन में आज बुधवार को आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों के तहत हवाई हमले के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं की मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।
जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. अनुभा सिंह ने बताया कि यह अभ्यास शाम लगभग 7 बजे किया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की तैयारियों का अभ्यास किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

















