नई दिल्ली, 28 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईद-उल-जहा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद आज देश के अधिकांश हिस्सों में मनाई जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, '' ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। कामना है कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।''


















