दंडवत यात्राः भारत के वैद्यनाथधाम से मनोज 198 दिन में पहुंचे नेपाल, पशुपतिनाथ मंदिर के करेंगे दर्शन


विदेश 22 May 2026
post

दंडवत यात्राः भारत के वैद्यनाथधाम से मनोज 198 दिन में पहुंचे नेपाल, पशुपतिनाथ मंदिर के करेंगे दर्शन

काठमांडू, 22 मई । बिहार के निवासी 54 वर्षीय मनोज कुमार यादव झारखंड के वैद्यनाथधाम (बाबाधाम) से लगभग 600 किलोमीटर की दूरी 6 महीने 18 दिन में पूरी कर अपनी मंजिल के पास पहुंच गए हैं। दंडवत यात्रा का संकल्प लेकर घर से निकले यादव काफी खुश नजर आ रहे हैं। वह पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर इस धार्मिक यात्रा का समापन करेंगे।

उन्होंने आज काठमांडू के जडीबुटी क्षेत्र में प्रवेश किया। यादव ने बताया कि उन्होंने बेहद धीमी लेकिन लगातार गति से यहां तक का सफर तय किया। वह प्रतिदिन लगभग 3 किलोमीटर दंडवत चले। कठिन मौसम, शारीरिक थकान और रास्ते की विभिन्न चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपना सफर जारी रखा।

यादव ने बताया कि वह शनिवार को काठमांडू के गौशाला क्षेत्र में विश्राम करेंगे। रविवार सुबह अपनी यात्रा का औपचारिक समापन पशुपतिनाथ मंदिर में करेंगे।

You might also like!




Advertisment