झाबुआ, 04 जुलाई । स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है।स्वच्छता के प्रति व्यक्तिगत जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता से ही स्वच्छ, सुंदर और विकसित समाज का निर्माण संभव है।
उक्त विचार मध्य प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिला कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट ने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं स्वच्छ कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर झाबुआ में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजन के दौरान व्यक्त किए।
जिला कलेक्टर के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु सहभागिता करते हुए एवं अभियान में सक्रिय योगदान देकर परिसर की साफ-सफाई की, तथा स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
जिला कलेक्टर भरसट ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छता के लक्ष्य को स्थायी रूप से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण न केवल कार्य क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में भाग लें तथा सप्ताह में कुछ समय श्रमदान के लिए अवश्य समर्पित करें।
जिला कलेक्टर ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण न केवल कार्य क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में भाग लें तथा सप्ताह में कुछ समय श्रमदान के लिए अवश्य समर्पित करें।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर कार्यालय परिसर की सफाई की। तत्पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने अपने कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को सदैव स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने का संकल्प लिया।



















