मुख्यमंत्री साय आज बिलासपुर और रायपुर में तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रमों में होंगे शामिल


छत्तीसगढ़ 06 September 2026
post

मुख्यमंत्री साय आज बिलासपुर और रायपुर में तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 6 सितंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को बिलासपुर और रायपुर में आयोजित तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज दोपहर 1:25 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2:05 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री साय बहतराई स्थित बी.आर. यादव इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीजा तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:45 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे कबीर नगर के दशहरा मैदान में आयोजित तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रमों के दौरान वे प्रदेशवासियों को तीजा-पोरा तिहार की शुभकामनाएं भी देंगे।

You might also like!




Advertisment