मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण की दीं शुभकामनाएं


शहर 04 September 2026
post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण की दीं शुभकामनाएं

भोपाल, 04 सितम्बर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और ऐतिहासिक छलांग के लिए इसरो की पूरी टीम को जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण की बधाई दी है। अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन क्षमता से युक्त ईओएस-05, जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग उपग्रह है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरिक्ष क्षमताएं निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। भारत की वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में पहचान और सशक्त हो रही है।

You might also like!




Advertisment