सांसद चुग ने एनएचआरसी से इस मामले का स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है।


देश 04 September 2026
post

सांसद चुग ने एनएचआरसी से इस मामले का स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है।

नई दिल्ली, 04 सितंबर । पंजाब के सुनाम विधानसभा क्षेत्र के शेरों गांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काली झंडी दिखाने वाले सिख युवक के साथ पुलिस हिरासत में बर्बरता के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा के मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

तरुण चुग ने पत्र में कहा कि 2 सितंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान की 'लोक मिलनी' के दौरान स्थानीय युवक मोहनजीत सिंह ने नशे की समस्या को लेकर शांतिपूर्ण विरोध स्वरूप काली झंडी दिखाई थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और यातनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवक मोहनजीत सिंह के साथ हिरासत में मारपीट, धार्मिक बेअदबी और उसके परिवार की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

पत्र के अनुसार पीड़ित युवक को यातना दिए जाने के दौरान वीडियो कॉल किया गया। सांसद चुग ने एनएचआरसी से इस मामले का स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है। इसके साथ मामले की स्वतंत्र जांच टीम भेजने की भी मांग की है।

You might also like!




Advertisment