राज्यपाल रमन डेका आज रायगढ़ प्रवास पर


छत्तीसगढ़ 13 November 2026
post

राज्यपाल रमन डेका आज रायगढ़ प्रवास पर

रायगढ़, 13 नवंबर । राज्यपाल रमन डेका शुक्रवार को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे । वे यहां छत्तीसगढ़ के बलिदानियों के परिवारों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे और उनके परिजनों का सम्मान करेंगे। इसके लिए राज्यपाल सचिवालय की ओर से दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है।

किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में शाम 6:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल शुक्रवार सुबह 10 बजे रायपुर स्थित लोकभवन से सड़क मार्ग से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे जांजगीर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां भोजन के बाद दोपहर 2 बजे रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4:30 बजे पतरापाली स्थित जिंदल स्टील गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां कुछ देर विश्राम के बाद शाम 6:15 बजे सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। समारोह में शामिल होने के बाद राज्यपाल रात 7:45 बजे कार्यक्रम स्थल से जिंदल स्टील गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगे। यहां उनका रात्रि विश्राम होगा।

You might also like!




Advertisment