भागलपुर की डॉ. कुंदन रानी ने अमेरिका में बढ़ाया जिले का मान, बोस्टन यूनिवर्सिटी से पूरा किया पीडियाट्रिक न्यूट्रिशन प्रोग्राम


देश 12 November 2026
post

भागलपुर की डॉ. कुंदन रानी ने अमेरिका में बढ़ाया जिले का मान, बोस्टन यूनिवर्सिटी से पूरा किया पीडियाट्रिक न्यूट्रिशन प्रोग्राम

भागलपुर, 12 नवंबर । भागलपुर की चिकित्सक डॉ. कुंदन रानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित बोस्टन यूनिवर्सिटी के चोबानियन एंड एवेडिसियन स्कूल ऑफ मेडिसिन से 'पीडियाट्रिक न्यूट्रिशन' में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

इस उपलब्धि के बाद विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें वर्ष 2026 का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। चिकित्सा के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों और नए शोधों के बीच बच्चों के सही पोषण और शारीरिक विकास के लिए आधुनिक चिकित्सा ज्ञान बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह विशेष पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रम बोस्टन यूनिवर्सिटी और मेडइन्स्क्राइब के संयुक्त सहयोग से संचालित किया गया था, जिसमें नेस्ले न्यूट्रिशन इंस्टीट्यूट का भी शैक्षणिक सहयोग शामिल रहा।

इस पाठ्यक्रम के दौरान नवजात शिशुओं से लेकर बढ़ते बच्चों के संतुलित आहार, कुपोषण से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीकों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. कुंदन रानी की इस उपलब्धि से भागलपुर और आसपास के जिलों के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण संबंधी परामर्श में बड़ी मदद मिलेगी। स्थानीय चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उनकी इस सफलता पर खुशी जताते हुए इसे भागलपुर के लिए गौरव का क्षण बताया है।

You might also like!




Advertisment