छठ महापर्व: अपनत्व की रोशनी से जगमगाया कटिहार का सीमावर्ती चेकपोस्ट, घर लौट रहे प्रवासियों का भव्य स्वागत


देश 12 November 2026
post

छठ महापर्व: अपनत्व की रोशनी से जगमगाया कटिहार का सीमावर्ती चेकपोस्ट, घर लौट रहे प्रवासियों का भव्य स्वागत

कटिहार, 12 नवंबर । लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर दूसरे राज्यों से अपने घर लौट रहे प्रवासियों और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जिला प्रशासन कटिहार ने जिले के सीमावर्ती चेकपोस्ट को भव्य रूप से सजाया है। बिहार सरकार के निर्देशानुसार की गई इस विशेष पहल के तहत रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते स्वागत द्वार पर बाहर से आने वाले यात्रियों का गर्मजोशी और अपनत्व के साथ अभिनंदन किया जा रहा है।

सीमा पर बनाए गए इस आकर्षक स्वागत द्वार में प्रवेश करते ही छठी मइया के मधुर एवं पारंपरिक गीतों की गूंज यात्रियों को भक्तिमय और सुखद अनुभूति करा रही है। प्रशासन द्वारा की गई इस सजावट से पूरा सीमा क्षेत्र पूरी तरह छठमय नजर आ रहा है, जिससे लंबी यात्रा कर घर पहुंच रहे लोगों की थकान पल भर में दूर हो रही है।

उल्लेखनीय है कि महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारवासी अपने पैतृक घर लौटते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सीमा पर न केवल रोशनी और सजावट की व्यवस्था की है, बल्कि बिहार की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आत्मीयता का संदेश देते हुए हर आगंतुक के प्रति सम्मान प्रकट किया है।

You might also like!




Advertisment