खंडवाः "मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना" के तहत जिले के वृद्धजन आज अयोध्या के लिए होंगे रवाना


शहर 27 February 2026
post

खंडवाः "मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना" के तहत जिले के वृद्धजन आज अयोध्या के लिए होंगे रवाना

खंडवा, 27 फरवरी । मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत खंडवा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या की तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। इसके लिए विशेष ट्रेन आज शुक्रवार को खंडवा स्टेशन से रवाना होगी और दो मार्च को वापस आएगी।

डिप्टी कलेक्टर दिनेश सावले ने बताया कि आई.आर.सी.टी.सी. भोपाल से प्राप्त सूचना के अनुसार इस तीर्थ यात्रा के लिए दोपहर 3:50 बजे रेल्वे स्टेशन खंडवा से मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत अयोध्या तीर्थ यात्रा हेतु स्पेशल रेल रवाना होगी। चयनित यात्रियों को रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित पार्वतीबाई धर्मशाला में प्रातः 10 बजे से दोपहर दाे बजे तक टिकिट वितरण किये जाएंगे। डिप्टी कलेक्टर सांवले ने सभी चयनित यात्री एवं प्रतिक्षा सूची में शामिल वृद्धजनों से अपील की है कि वे अपना आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र (दोनो में से किसी एक अथवा दोनो की मूल प्रति) के साथ धर्मशाला में प्रातः 10 बजे उपस्थित हो जाएं।

You might also like!




Advertisment