रात में नहीं आती है नींद तो करें ये योगासन, वरना स्वास्थ्य को हो सकते हैं कई नुकसान

post

रात में नहीं आती है नींद तो करें ये योगासन, वरना स्वास्थ्य को हो सकते हैं कई नुकसान

नींद न आना, जिसे *अनिद्रा* (Insomnia) कहते हैं, आजकल एक सामान्य समस्या बनती जा रही है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जो शारीरिक, मानसिक या जीवनशैली से संबंधित होते हैं। मानसिक तनाव, अत्यधिक चिंता और तनावपूर्ण जीवनशैली नींद में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। यह मस्तिष्क को शांत नहीं होने देता, जिससे गहरी नींद नहीं आ पाती।नींद पूरी न होने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जो गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं। ऐसे में नींद की शिकायत होने पर इसके कारणों का पता लगाकर उनमें सुधार लाएं। इसके अलावा कुछ योगासनों को दिनचर्या में शामिल करें। योगासनों से बेहतर नींद आ सकती है। यहां आपको नींद पूरी न होने के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और नीद की शिकायत के इलाज के लिए योगासनों के बारे में बताया जा रहा है।

नींद पूरी न होने पर स्वास्थ्य समस्याएं: नींद पूरी न होना लंबे समय तक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके कारण मानसिक स्वास्थ्य पर असर होता है, इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। साथ ही हृदय स्वास्थ्य और मोटापे की शिकायत हो सकती है। तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर असर: नींद की कमी से तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इससे मस्तिष्क की कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है, और एकाग्रता में कमी आती है।

इम्यूनिटी कमजोर होना: पर्याप्त नींद न लेने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हृदय रोग और उच्च रक्तचाप: लंबे समय तक नींद की कमी हृदय रोग और उच्च रक्तचाप का कारण बन सकती है। यह हृदय के सामान्य कार्यों को बाधित करती है। मधुमेह और मोटापा: नींद की कमी से इंसुलिन के स्तर में असंतुलन पैदा हो सकता है, जिससे मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है, जिससे मोटापा बढ़ सकता है।

बेहतर नींद के लिए योगासन: योग एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है, जिससे नींद की गुणवत्ता को सुधारने में मदद मिल सकती है। कुछ योगासन जो नींद को बढ़ावा देते हैं,

बालासन (Child Pose): बालासन का अभ्यास शरीर को शांत करने और तनाव को कम करने में सहायक है। यह मस्तिष्क को आराम देता है और बेहतर नींद लाने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए वज्रासन में बैठकर आगे की ओर झुकें, अपने माथे को जमीन पर रखें। हाथों को आगे की ओर फैलाएं और कुछ मिनटों तक इस स्थिति में रहें।

शवासन (Corpse Pose): शवासन शरीर और मस्तिष्क को पूरी तरह से आराम देने में सहायक है। यह योगासन नींद के लिए एक आदर्श आसन माना जाता है। इस आसन के अभ्यास के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेटे। अब हाथों को शरीर के किनारों पर रखें और पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें। गहरी सांस लें और खुद को पूरी तरह से आराम दें।

भ्रामरी प्राणायाम: भ्रामरी प्राणायाम मस्तिष्क को शांत करने और तनाव कम करने में मदद करता है। यह अनिद्रा के लिए एक प्रभावी तरीका है। इस आसन के अभ्यास के लिए आरामदायक स्थिति में बैठकर गहरी सांस लें और छोड़ें। सांस पर ध्यान केंद्रित करते हुएमधुमक्खी की ध्वनि करें। इसे 5-10 मिनट तक दोहराएं।

You might also like!




Advertisment