कनाडा 05 मई। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर और हैंडलर की हत्या की जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में रोहित गोदारा गैंग ने ली है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए रोहित गोदारा नाम के एक यूजर ने दावा किया है कि कनाडा में एक शख्स जिसका का संबंध लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से था और वह लॉरेंस का मुख्य हैंडलर था. साथ ही पोस्ट में बताया गया है कि उसकी हत्या की गई है. पोस्ट में कई आरोप भी लगाए गए हैं, जिनमें कनाडा में क्रिकेट सट्टेबाजी/मैच फिक्सिंग से जुड़े नेटवर्क का जिक्र है. इसमे बताया गया है कि जिस शख्स की हत्या की गई है उसका हाथ मैच फिक्सिंग वाले मामलों में था. पोस्ट में आगे कई धमकियां भी दी गई हैं. फेसबुक पोस्ट में लिखा गया है कि अगर हमारे दुश्मन को कोई पानी भी पिलाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. लिस्ट तैयार है, सबका नंबर आएगा. वक्त का इंतजार करो. फेसबुक पोस्ट में कहा गया है कि जो लोग फेसबुक पर झूठे गैंगस्टर बनने की कोशिश कर रहे हैं, वे दुनिया में कहीं भी छिप जाएं, उन्हें माफी नहीं मिलेगी. हमारी फेसबुक वाली लड़ाई नहीं है. पोस्ट में लिखा है कि हम लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. समझदार बनो, सेफ रहो, जल्द मुलाकात होगी. बता दें, रोहित गोदारा राजस्थान के बीकानेर के लूणकरण का रहने वाला है और उस पर गंभीर अपराध के कई मामले दर्ज हैं. वह कई सालों से अपराध की दुनिया में जाना पहचाना नाम है. रोहित गोदारा राजस्थान में कारोबारियों से 5 करोड़ से लेकर 17 करोड़ तक की रंगदारी मांग चुका है. उस पर सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या का आरोप भी है. सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में भी उसका नाम आया था.
टारगेट में लॉरेंस बिश्नोई के शूटर, एक मारा गया |


















