बलौदाबाजार, 6 मई । राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा 12 वें लघु फ़िल्म प्रतियोगिता 2026 हेतु प्रविष्टियां 30 जून 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
प्रतियोगिता में किसी भी आयु समूह के नागरिक भाग ले सकते हैं। चयनित फ़िल्म को प्रथम पुरस्कार दाे लाख, द्वितीय पुरस्कार एक लाख 50 हजार एवं तृतीय पुरस्कार एक लाख रुपये एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये कोई शुल्क निर्धारित नहीं है। लघु फ़िल्म का विषय 'ह्यूमन राइट इस्सू'है जो अंग्रेजी एवं किसी भी भारतीय भाषा में हो सकता है। लघु फ़िल्म क़ी अवधि न्यूनतम 3 एवं अधिकतम 10 मिनट का होना चाहिए। प्रविष्टियां केवल ऑनलाइन माध्यम से nhrcshortfilm@gmail.com पर स्वीकार किये जाएंगे। अधिक जानकारी एवं आवेदन प्रपत्र के लिये वेबसाइट https://nhrc.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।

















