भोपाल, 01 जून। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भारत में वीर भारत न्यास द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय सदानीरा समागम में आज (सोमवार) सायं 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उनके साथ मंच पर साइप्रस, फ़िजी और मैक्सिको दूतावास से अतिथि भी मौजूद रहेंगे।
वीर भारत न्याय के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि सदानीरा समागम की सांस्कृतिक संध्या में आज पूर्व रंग के मंच पर बुंदेली लोकगीत छतरपुर की अनामिका पांडे एवं साथी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी दूसरी प्रस्तुति अंतरंग सभागार में दक्षिण कोरिया के समूह मुट डांस कंपनी द्वारा तैयार क्रिटिकल पॉइंट का मंचन होगा। इसी क्रम में बहिरंग मंच पर विचित्रानंद, भुवनेश्वर द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका जल दर्पण की प्रस्तुति होगी।



















