नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी


देश 15 June 2026
post

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

नोएडा, 15 जून । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज उड़ान सेवाएं शुरू हो गईं। यहां से पहली उड़ान को केंद्रीय उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहली फ्लाइट से इसएयरपाेर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानाें काे लखनऊ भेजा गया है। यह किसान मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ से भेंट करेंगे। आज से चार स्थानाें के लिए फ्लाइट शुरू हुई हैं और आने वाले कुछ महीनाें में यहां से 12 स्थानाें के लिए उड़ान शुरू हाे जाएंगी।

इस अवसर पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा कि हमें खुशी है कि जिन किसानों ने एयरपोर्ट के लिए जमीन दिया, वे आज पहली फ्लाइट से लखनऊ जाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। यह ऐतिहासिक दिन है। इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में उत्साह था और आज यह दिन आ गया कि फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रोजेक्ट के निर्माण में जुड़े हुए लोगों, किसानों और सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रधानमंत्री का एक विजन था। उन्होंने सोचा था कि यहां एक एयरपोर्ट बनना चाहिए। इस विजन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य लोगों ने मिलकर एक मिशन की तरह पूरा किया। केंद्रीय उड्डयन मंत्री नायडू ने जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों को समझाकर जमीन देने के लिए उन्हें तैयार किया। इस एयरपोर्ट के चालू होने से युवाओं को काफी फायदा होगा। हजारों की संख्या में रोजगार की संभावना बढ़ेगी। इसका लाभ जेवर के लोगों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक हब बनने वाला है। यह एक डोमेस्टिक ऑपरेशनल के लिए हब बनेगा। उन्होंने कहा कि जेवर भविष्य मे एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। उन्होंने कहा कि यहा उद्योग बढ़ेगा, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी, हॉस्पिटैलिटी बढ़ेगी और एग्रीकल्चर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट पर मल्टीप्ल इंडस्ट्री डिपेंड करेंगी। शुरुआत में 1.2 करोड़ पैसेंजर के साथ शुरुआत कर रहे हैं ,जबकि फेस- 4 तक इसे 7 करोड़ पैसेंजर तक करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यहां पर एक एमआररो नेटवर्क का प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया था। इस एयरपोर्ट के चलने से कई एक्टिविटी शुरू होगी।

केंद्रीय उड्डयन मंत्री नायडू ने कहा कि आज से 4 जगह की फ्लाइट शुरू कर रहे हैं। आने वाले महीनों में 12 गंतव्य तक फ्लाइट चालू होगी। आने वाले दिनों में देश के सभी बड़े डेस्टिनेशन से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के काफी शहरों को जोड़ता है। पश्चिम यूपी के काफी शहरों के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बेस बनेगा। इस एयरपोर्ट के साथ कई हाईवे जुड़े हुए हैं, जिससे उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोग भी यहां से फ्लाइट लेंगे। उन्होने कहा कि भविष्य में एयरपोर्ट को हाई स्पीड रेल से भी जोड़ा जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर एयरलाइंस फ्लाइट को कैंसिल करती है तो पैसेंजर की हितों को ध्यान रखा जाएगा।

You might also like!




Advertisment