परमेश्वरी धाम मंदिर से दानपेटी की नकदी व आभूषण चाेरी, पुलिस जांच में जुटी

post

परमेश्वरी धाम मंदिर से दानपेटी की नकदी व आभूषण चाेरी, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद, 19 जून । जिले के पिथौरा स्थित प्रसिद्ध परमेश्वरी धाम मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने दानपेटी और भगवान के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर प्रबंधन और पुजारी के अनुसार, सोना-चांदी के आभूषणों और नकदी सहित करीब दो लाख रुपये की चोरी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसे और दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने मंदिर में विराजमान भगवान के सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी कर लिए। शुक्रवार काे सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे, तब चोरी की जानकारी सामने आई।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटी में रखी नकदी को मिलाकर करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ चोरों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपिताें की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

You might also like!




Advertisment