भोपाल, 18 जून । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े पद पर प्रतिष्ठित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश आगमन हम सबके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि उनका आगमन प्रदेश के लिए उत्साह-उमंग बढ़ाने वाला।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु की इंदौर में अगवानी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी और लोकमाता देवी अहिल्याबाई की नगरी इंदौर में राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन है।
दरअसल, राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास पर हैं। वे गुरुवार सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से इंदौर पहुंची। यहां देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनका स्वागत कर अगवानी की। इसके बाद राष्ट्रपति बैतूल के लिए रवाना हो गईं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रदेश के सफल चीता प्रोजेक्ट का अवलोकन करेंगी। वे सिकलसेल एनीमिया की चुनौती का सामना करने के लिए राज्य सरकार द्वारा विकसित रणनीति के क्रियान्वयन से भी अवगत होंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की बैतूल में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में सहभागिता से आध्यात्मिक और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा।










.jpg)








