अरुणाचल प्रदेश के पैरा शटलर बिरी टाकर ने ब्राजील में आयोजित बीडब्ल्यूएफ पैरा वर्ल्ड सर्किट में दोहरा पदक जीता है। टाकर ने पुरुष युगल में स्वर्ण और पुरुष एकल में कांस्य पदक हासिल किया है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
खिलाड़ी को बधाई देते हुए, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि टाकर मुख्यमंत्री पुरस्कार (सीएम एसीईएस) कार्यक्रम के लाभार्थी हैं, जो खेल में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी अंतरराष्ट्रीय सफलता राज्य में खेल प्रतिभाओं को पोषित करने में कार्यक्रम के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।



















