अहमदाबाद-गांधीधाम रेल मार्ग पर मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन, जियो-एयरटेल अव्वल


देश 04 August 2026
post

अहमदाबाद-गांधीधाम रेल मार्ग पर मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन, जियो-एयरटेल अव्वल

नई दिल्ली, 04 अगस्त । दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जून में अहमदाबाद से गांधीधाम रेल मार्ग (गुजरात एलएसए) पर मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता की जांच में जिओ और एयरटेल अव्वल रहा।

ट्राई ने बताया कि इस परीक्षण में कवरेज, कॉल ड्रॉप दर, कॉल सेटअप सफलता दर, डेटा डाउनलोड और अपलोड स्पीड जैसे प्रमुख मानकों का आकलन किया गया। परीक्षण 30 जून को अहमदाबाद से गांधीधाम तक लगभग 300 किलोमीटर मार्ग पर किया गया, जिसमें विरमगाम जंक्शन, ध्रांगधरा जंक्शन, हलवद, सामाखियाली जंक्शन और भचाऊ जैसे स्टेशन शामिल रहे।

रिपोर्ट के अनुसार कवरेज गैप के मामले में एयरटेल के 909, बीएसएनएल के 3904, जियो के 361 और वोडाफोन-आइडिया के 522 नमूनों में कमजोर सिग्नल दर्ज किया गया। कॉल ड्रॉप दर में एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया के शून्य कॉल ड्रॉप दर्ज हुए, जबकि बीएसएनएल में 7 कॉल ड्रॉप दर्ज किए गए।

डेटा डाउनलोड स्पीड में जियो सबसे आगे रहा, जिसकी औसत गति 134.73 एमबीपीएस रही। एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड 64.47 एमबीपीएस, वोडाफोन-आइडिया की 23.44 एमबीपीएस और बीएसएनएल की 18.52 एमबीपीएस रही। अपलोड स्पीड में जियो 14.93 एमबीपीएस, एयरटेल 13.32 एमबीपीएस, वोडाफोन-आइडिया 11.48 एमबीपीएस और बीएसएनएल 7.64 एमबीपीएस दर्ज किया गया।

You might also like!




Advertisment