ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख


व्यापार 16 September 2026
post

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख

नई दिल्ली, 16 सितंबर । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार आज आमतौर पर मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में बिकवाली का दौर जारी रहा। यूएस ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी, ब्याज दर को लेकर बढ़ती चिंता और कच्चे तेल की कीमत में उछाल आने की वजह से निवेशक सतर्क मुद्रा में कारोबार करते रहे। इसका असर वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों की गिरावट के रूप में साफ-साफ नजर आया। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 328.09 अंक यानी 0.63 प्रतिशत गिर कर 52,093.11 अंक के स्तर पर आ गया।

इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,585.73 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 204.84 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,981.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 113.77 अंक यानी 0.22 प्रतिशत उछल कर 52,206.88 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.37 प्रतिशत टूट कर 10,658.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.34 प्रतिशत लुढ़क कर 8,090.28 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.15 प्रतिशत फिसल कर 25,402.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिकी और यूरोपीय बाजार के विपरीत एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत टूट कर 1,573.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,235.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,625.85 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 83.27 अंक यानी 1.24 प्रतिशत उछल कर 6,710.53 अंक के स्तर पर आ गया है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स ने भी आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 503.25 अंक यानी 1.09 प्रतिशत बढ़ कर 46,014.74 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,501.39 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की उछाल के साथ 3,886.48 अंक के स्तर पर, निक्केई इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,819 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,693 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

You might also like!




Advertisment