इंडोनेशिया में आज जावा सागर में खराब मौसम के कारण 240 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नौका के पलट जाने से लगभग एक सौ 40 यात्री और चालक दल के सदस्य लापता हैं। इंडोनेशिया के बचाव दल ने बताया कि कम से कम एक सौ 2 लोगों को बचा लिया गया है और एक यात्री का शव बरामद किया गया है। जहाज़ के अंतिम ज्ञात स्थान के आसपास तलाश अभियान जारी है। यह नौका पूर्वी जावा से दक्षिण कालीमंतन प्रांत जा रही थी। इंडोनेशिया 17 हजार से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जहाँ नौकाएँ परिवहन का एक आम साधन हैं। पिछले महीने, बाली के पर्यटक द्वीप के पास खराब मौसम में एक इंडोनेशियाई नौका में आग लगने के बाद कम से कम 211 लोगों को बचाया गया था।
इंडोनेशिया में 240 से अधिक यात्रियों वाली नौका के पलटने के बाद लगभग 140 लोग और चालक दल लापता
















