नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ चुकी है, जिसकी शुरुआत में शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। बेहद धीमी ओपनिंग करने वाली यह फिल्म अब 150 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है। रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें बुधवार को भी फिल्म की कमाई करोड़ों में रही और इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी।
सैकनिल्क के फाइनल आंकड़ों के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने 34वें दिन भारत में करीब 10.25 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई बढ़कर 153.13 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 180.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
34वें दिन भी नहीं थमी कमाई फिल्म की खास बात यह है कि रिलीज के एक महीने से ज्यादा समय बाद भी दर्शकों के बीच इसका क्रेज बना हुआ है। 33वें दिन फिल्म ने करीब 10.75 करोड़ रुपये नेट कमाए थे। इसके मुकाबले 34वें दिन कमाई में मामूली 4.7 प्रतिशत गिरावट आई और कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपये रहा। पांचवें बुधवार को देशभर में फिल्म के 7,810 शो दर्ज किए गए और कुल ऑक्यूपेंसी करीब 35 प्रतिशत रही। शुरुआत में सिर्फ 10 लाख की ओपनिंग
तारीफ ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस सफर किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई की थी। पूरे पहले सप्ताह में इसका कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में सिर्फ 40 लाख रुपये रहा।
तीसरे सप्ताह से फिल्म ने रफ्तार पकड़नी शुरू की। तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये आए, जबकि चौथे सप्ताह में जबरदस्त उछाल के साथ फिल्म ने करीब 61 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला। पांचवें सप्ताह में इसकी रफ्तार और तेज हो गई।
नीम करौली बाबा की कहानी ने जीता दिल ‘हनुमान अंश’ के लेखक और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी हैं। फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा की मुख्य भूमिका निभाई है। कहानी बाबा के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा, सादगी और प्रेम से जुड़े संदेशों के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म के प्रति दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी को मजबूत माउथ पब्लिसिटी से भी जोड़ा जा रहा है। बाबा के परिवार के सदस्यों ने भी फिल्म की प्रशंसा की है। उनके पैतृक गांव अकबरपुर में फिल्म की सफलता को लेकर खुशी का माहौल होने की खबरें सामने आई हैं।


















