भारत के एसडी प्रज्वल देव ने वियतनाम में अपना दूसरा एटीपी चैलेंजर युगल खिताब जीता।


खेल 13 September 2026
post

भारत के एसडी प्रज्वल देव ने वियतनाम में अपना दूसरा एटीपी चैलेंजर युगल खिताब जीता।

टेनिस में, भारत के एसडी प्रज्वल देव ने फ्रांस के कॉन्स्टेंटिन बिट्टन कौज़माइन के साथ जोड़ी बनाकर वियतनाम के फान थिएट में आयोजित स्पोर्ट फेस्टिवल चैलेंजर में अपना दूसरा एटीपी चैलेंजर युगल खिताब जीता है।

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय-फ्रांसीसी जोड़ी ने कल फाइनल में जापान के यामातो सुओका और नाओकी ताजिमा को 6-1, 7-6 से हराया। यह देव का दूसरा एटीपी चैलेंजर टूर युगल खिताब है। उनका पहला खिताब 2023 में कजाकिस्तान में आयोजित प्रेसिडेंट्स कप में आया था, जहां उन्होंने अपने साथी भारतीय खिलाड़ी निकी कालियांडा पूनाचा के साथ जोड़ी बनाई थी।

हार्ड कोर्ट पर खेला जाने वाला चैलेंजर 50 टूर्नामेंट इस महीने की 7 तारीख को शुरू हुआ था और आज समाप्त हो रहा है।

You might also like!




Advertisment