नेपाल : जिस विद्यालय के १६०० बच्चे को बचाया गया उस विद्यालय का भवन भारत सरकार के तरफ से बनाया जाएगा


विदेश 01 September 2026
post

नेपाल : जिस विद्यालय के १६०० बच्चे को बचाया गया उस विद्यालय का भवन भारत सरकार के तरफ से बनाया जाएगा

काठमांडू, 01 सितंबर । नेपाल में आई बाढ़ में बहकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए त्रिभुवन त्रिशूली माध्यमिक विद्यालय का पुनर्निर्माण भारत सरकार कराएगी। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र दवाड़ी से बातचीत के दौरान विद्यालय को फिर से बनाने का वादा किया है।

पिछले सप्ताह आई अचानक बाढ़ में नुवाकोट के विदुर स्थित त्रिशूली बाजार में बना इस विद्यालय का भवन पूरी तरह बह गया था। हालांकि, बाढ़ आने से पहले ही प्रधानाचार्य राजेन्द्र दवाड़ी ने समय रहते करीब 1600 विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था। इसके कारण बड़ी मानवीय क्षति होने से बच गई।

बताया जाता है कि 1950 के दशक में त्रिशूली जलविद्युत परियोजना के निर्माण के दौरान भारतीय सहयोग से इस स्कूल की स्थापना की गई थी। विद्यालय का नया भवन भी वर्ष 2022 में भारत के आर्थिक सहयोग से बनाया गया था।

बाढ़ में विद्यालय के पूरी तरह बह जाने के बाद भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने प्रधानाचार्य राजेन्द्र दवाड़ी से बातचीत की और भारत सरकार की ओर से विद्यालय का पुनर्निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

You might also like!




Advertisment