कोरबा रामलला दर्शन के ल‍िए तीर्थ यात्रियों का दल अयोध्या रवाना


छत्तीसगढ़ 29 October 2025
post

कोरबा रामलला दर्शन के ल‍िए तीर्थ यात्रियों का दल अयोध्या रवाना

कोरबा, 29 अक्टूबर। सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं एम आई सी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने आज बुधवार को श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 35 तीर्थ यात्रियों के दल को पवित्र अयोध्याधाम के लिए साकेत भवन से रवाना किया। उन्होने तीर्थ यात्री बस को हरी झण्डी दिखाई तथा तीर्थ यात्रियों को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहना कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।


इस मौके पर उन्होंने कहा कि, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन हेतु जा रहे श्रद्धालुजनों को यात्रा पर रवाना करने का सु-अवसर प्राप्त हुआ हैं। ईश्वर उनकी यात्रा मंगलमय करें और वे श्रीरामलला के चरणों का दर्शन लाभ प्राप्त करें।

छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना श्री रामलला दर्शन योजना के तहत प्रदेश के नागरिकों को अयोध्याधाम ले जाकर भगवान श्री रामलला जी के दर्शन प्रतिमाह कराये जा रहे हैं, जिसका सम्पूर्ण व्यय शासन द्वारा वहन किया जाता है।

इसी कड़ी में इस माह भी कोरबा से 35 तीर्थ यात्रियों का दल श्री रामलला दर्शन हेतु अयोध्याधाम की यात्रा के लिये रवाना हुआ है। यह दल बस के माध्यम से बिलासपुर के उस्लापुर रेलवे स्टेशन पहुंचा, वहॉं से विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्याधाम पहुंच कर श्री रामलला जी के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

You might also like!




Advertisment