मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुद्ध पूर्णिमा और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं


शहर 01 May 2026
post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुद्ध पूर्णिमा और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 01 मई । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध के संदेशों को जीवन में उतारने और श्रमिक बंधुओं के योगदान को नमन करते हुए उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा- बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक मंगलकामनाएं। भगवान गौतम बुद्ध का जीवन आत्मानुशासन, सहिष्णुता और करुणा का संदेश देता है। सांची स्तूप उनकी शिक्षाओं की विरासत का प्रतीक है, जो विश्व को शांति और सहअस्तित्व की प्रेरणा देता है। आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर सद्भाव और समरसता के प्रयासों में सहभागी बनें।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने मजदूर दिवस पर बधाई देते हुए कहा- सशक्त श्रमिक, समृद्ध मध्यप्रदेश…अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्रमिकों का परिश्रम प्रदेश के विकास की मजबूत नींव है। आपके सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए हमारी सरकार हर कदम पर साथ है।

You might also like!




Advertisment