छत्तीसगढ़ 14 पटवारियों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस |

post

छत्तीसगढ़ 14 पटवारियों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस |

कोरबा 07 मार्च जिला कार्यालय में राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मसाहती सर्वेक्षण कार्यों सहित अलग-अलग राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मीटिंग के दौरान कोरबा जिले में चल रहे कुल 113 मसाहती ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि इन ग्रामों में से 8 का अंतिम प्रकाशन और 12 का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है। जबकि बाकी ग्रामों में मसाहती सर्वे का कार्य प्रगति पर है। राजस्व निरीक्षकों और हल्का पटवारियों को ग्रामवार खसरों का सत्यापन, प्रारंभिक और अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा राजस्व अभिलेखों की स्वच्छ प्रति तैयार करने के निर्देश दिए गए।

14 पटवारियों को नोटिस समीक्षा में यह भी निर्देश दिया गया कि मसाहती ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा कलेक्टर की ओर से की जाएगी। सर्वेक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण एक राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया है। इसके अलावा बैठक में डीसीएस के अंतर्गत रबी फसल सर्वेक्षण, सातवीं लघु सिंचाई संगणना, डिजिटल किसान किताब, सीमांकन कार्यों की प्रगति, वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा नामांतरण, स्वामित्व योजना, नक्शा बटांकन और नवीनीकरण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। 

You might also like!




Advertisment