आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में खुद को एक्टिव रखना किसी चैलेंज से कम नहीं है। ऐसे में ब्लैक कॉफी एक ऐसी ड्रिंक है जो न सिर्फ सुस्ती दूर करती है बल्कि कई हैरान करने वाले हेल्थ बेनिफिट्स भी देती है। बिना चीनी और दूध के यह ज़ीरो-कैलोरी ड्रिंक हेल्थ के लिए वरदान है। ब्लैक कॉफी वज़न घटाने में मदद करती है ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकता है। यह शरीर में जमा फैट को बर्न करने की प्रक्रिया को तेज़ करता है। वर्कआउट से आधा घंटा पहले ब्लैक कॉफी पीने से फैट ऑक्सीडेशन की दर बढ़ जाती है।
यह फिजिकल एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करती है कैफीन हमारे खून में एपिनेफ्रीन, जिसे एड्रेनालाईन भी कहते हैं, के लेवल को बढ़ाता है। यह हार्मोन शरीर को भारी फिजिकल मेहनत के लिए तैयार करता है, जिससे जिम या एक्सरसाइज के दौरान आपका स्टैमिना बना रहता है। दिमाग को तेज रखती है ब्लैक कॉफी एक बेहतरीन ब्रेन बूस्टर है। यह दिमाग में डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के लेवल को बढ़ाती है, जिससे याददाश्त बेहतर होती है और आप ज़्यादा अलर्ट महसूस करते हैं। यह अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मददगार साबित हुई है। लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद
लिवर एक ज़रूरी अंग है। जो लोग रेगुलर तौर पर कम मात्रा में ब्लैक कॉफी पीते हैं, उनमें लिवर कैंसर और सिरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। एंटीऑक्सीडेंट का खजाना ब्लैक कॉफी एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है। इसमें विटामिन B2, B3, B5, मैंगनीज और पोटैशियम होते हैं जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। ब्लैक कॉफी कब और कितनी पीनी चाहिए? ब्लैक कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह, नाश्ते के बाद या लंच से पहले है। खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है, इसलिए इसे हल्के खाने के बाद ही पिएं।
एक हेल्दी इंसान दिन में 2 से 3 कप ब्लैक कॉफी पी सकता है। इससे ज़्यादा कैफीन लेने से नींद न आना, बेचैनी या दिल की धड़कन बढ़ सकती है। सोने से कम से कम 6 घंटे पहले कॉफी पीना बंद कर दें, नहीं तो आपकी नींद खराब हो सकती है। अपना कप बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें? – ब्लैक कॉफी में चीनी या आर्टिफिशियल स्वीटनर डालने से बचें, क्योंकि इससे यह कैलोरी-डेंस हो जाएगी। – अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या एंग्जायटी है, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही ब्लैक कॉफी पिएं। – ब्लैक कॉफी से डिहाइड्रेशन होता है इसलिए खूब पानी पीना ज़रूरी है। डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए गए तरीके, प्रोसेस और दावे अलग-अलग सोर्स पर आधारित हैं। रिपब्लिक वर्ल्ड आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है।
















