छग :राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का स्थानांतरण

post

छग :राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का स्थानांतरण

रायपुर, 08 जुलाई । छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बीती देर रात 19 अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अरुण कुमार वर्मा को नगर निगम धमतरी का आयुक्त बनाया गया है। वहीं शशांक पांडे को अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा जी. आर. मरकाम को नगर निगम राजनांदगांव का आयुक्त, विजेंद्र सिंह को नगर निगम चिरमिरी का आयुक्त और इंद्रजीत बर्मन को संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें में अपर संचालक नियुक्त किया गया है।

You might also like!




Advertisment